देवनगर चौराहे पर बैंक मैनेजर के साथ मारपीट


जालौन। नगर के देव नगर चौराहे पर, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर ईश्वर दयाल से कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने की गाली-गलौज तथा मारपीट। पीड़ित बैंक मैनेजर ने कोतवाली में दी तहरीर। पुलिस मामले की जांच में जुटी। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जालौन में तैनात मैनेजर ईश्वर दयाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि वह प्रतिदिन अपनी निजी गाड़ी से जालौन अपने ब्रांच में आते हैं। मंगलवार को भी वह अपनी गाड़ी से आ रहे थे जैसे ही वह देवनगर चौराहे पर आये बैसे ही अकोढी से दो बुलेट सवार उनका पीछा करते हुए देव नगर चौराहा पर आकर उनकी गाड़ी के आगे अपनी बुलेट लगाकर उनकी गाड़ी रोक दी और गाली-गलौज करने लगे इतना ही नहीं गाड़ी से बाहर खींचा और मारपीट करने लगे। इस घटना की सूचना कोतवाली में दी गई‌। देव नगर चौराहे नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है, जहां पुलिस मौजूद रहती है उसके बाद भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिये जाने पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x