- 27 अगस्त से प्रारंभ हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर बांटी गई जिम्मेदारियां
कोंच। गढ़ी स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर 27 सितंबर से प्रारंभ हो रहे गणेश महोत्सव को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए गणेश सेवा समिति का नवीन निर्वाचन पूरा कर लिया गया है। इस बार अध्यक्ष पद की कमान हरिश्चंद्र तिवारी को थमाई गई है और मंत्री पद राजीव यादव को सौंपा गया है। कोष संभालने का जिम्मा आलोक कपूर को दिया गया है।
आगामी 27 अगस्त से शुरू हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर में गढी स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर बप्पा की प्रतिष्ठापना को लेकर गणेश सेवा समिति का निर्वाचन सोमवार शाम को हुआ जिसमें हरिश्चंद्र तिवारी को अध्यक्ष और राजीव यादव कल्लू को मंत्री पद की कमान मिली है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आलोक कपूर को सौंपी गई है। महोत्सव को सानंद संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। विराजमान मंदिर गणेश जी महाराज के सानिध्य में गणेश सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 27 से प्रारंभ हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर चर्चा हुई, साथ ही कार्यकारिणी का चुनाव भी निपट गया। समिति के राहुल तिवारी ने बताया कि मंच आचार्य की जिम्मेदारी बिष्णुकांत शास्त्री तथा पंडा गौरव सोनी को दी गई है। श्रीमद्भागवत कथा आचार्य पं. मिथलेश दीक्षित के मुखारविंद से सुन सकेंगे जबकि भागवत कथा की परीक्षित मिथिला देवी गहलोत होंगी।
