कोंच। गैर इरादतन हत्या के थाने में दर्ज एक मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को नदीगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले के मुताबिक सर्किल के थाना नदीगांव में 9 अगस्त को गैर इरादतन हत्या के एक मामले में थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 105, 115(2), 351(2), 352, 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था जिसमें नामजद अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी की अगुवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, कांस्टेबिल ब्रह्मजीत सिंह, प्रदीप कुमार, गजेंद्र सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार को क्षेत्र के घिलौर मोड़ के समीप से मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों भूपेंद्र पुत्र शिवकुमार व टीटीआई उर्फ उदय सिंह पुत्र कालीचरण निवासीगण ग्राम रानीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया पुलिस ने
