उरई जालौन। हर साल की तरह इस बार भी पैगंबर दाऊद अलैहिस्सलाम को आखिरी बुध पर याद किया गया। इस दौरान समाजसेवी ने अपने यहाँ काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। बता दें कि जैसे सनातन धर्म के लोग विश्वकर्मा जयंती पर लोहे का पूजन करते है। इसी तरह इस्लाम धर्म के लोग चेहलुम माह के आखिरी बुधवार को लोहे का पूजन (फातिहा) करके पैगंबरे इस्लाम हजरत दाऊद अलैहिस्सलाम को याद करते है। इसीक्रम मे समाजसेवी युसूफ अंसारी ने आज आखिरी बुध पर दर्जनों श्रमिको को सम्मानित करते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय के पैगंबर हज़रत दाऊद अलैहिस्सलाम लोहे का काम करते थे और वह अपनी ताकत के बल पर उसे पिघला दिया करते थे। उन्ही के बताये रास्ते पर चलकर हमारी संस्था रोशनी ग्रुप के द्वारा आज दर्जनों श्रमिको को सम्मानित किया गया है। यामीन अंसारी ने सभी श्रमिकों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी असली ताकत हमारा कर्मचारी है, जो मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के दिन मुझको अपने श्रमिक भाइयो को सम्मानित करने में मुझे फर्क महसूस हो रहा है। कहा कि जिन्हें हम सम्मानित कर रहे है, वह हमारे प्रतिष्ठान की नीव है। जिनके पसीने के दम पर हमारे व्यापार की हवेली खड़ी नजर आ रही है। इस मौके आलिम अंसारी, हाफिज शोएब अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
समाजसेवी ने आखिरी बुध पर श्रमिकों को किया सम्मानित
