शिक्षकों को मिला निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण

माधौगढ़ जालौन। माधौगढ़ बीआरसी में एफएलएन और एनसीआरटी का पांच दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके सिखाये। माधौगढ़ के ब्लॉक संसाधन केंद्र में निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन और एनसीआरटी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के नए तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को बच्चों तक पहुंचाने की विस्तृत जानकारी दी गई। नई शिक्षा नीति में बदलाव के कारण बच्चों को सांख्यिकी ज्ञान में आ रही परेशानियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया। संदर्भदाता के के श्रीवास्तव ने शिक्षकों को निपुण प्लस ऐप के माध्यम से बच्चों का नियमित आंकलन करने की जानकारी दी। साथ ही कक्षा शिक्षण में दीक्षा ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया।

ईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा कि बच्चों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में आ रही दिक्कतों को इस प्रशिक्षण से दूर किया जा सकेगा। प्रशिक्षण में ललित कुमार, राहुल, पंकज गुप्ता, उपेंद्र, आशुतोष, निधि, ममता, रजनीकांत, सुमित कुमार, विपिन, शोभना, प्रवीण, आदित्य, देवेंद्र और श्याम जी सहित कई शिक्षक शामिल हुये।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x