लगातार दूसरे दिन अभियान चलाकर 50 बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्यवाही


कालपी जालौन। वुधवार को उपखण्ड अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सचान ने कर्मचारियों के साथ अभियान को लेकर खुद सड़को में उतर पड़े। 10 हजार रुपए से ऊपर के 50 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन करने की कार्यवाही की गई। महकमे की सख्ती के कारण बकायेदारों में खलबली मच गयी। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार, टीजीटू अभिषेक धीर की टीम के द्वारा गणेशगंज, बजरिया,रामगंज, आलमपुर,अदल सरांय आदि मुहल्लों में घर-घर जाकर बिजली चैकिंग की गई। विभाग के द्वारा पावर कारपोरेशन के निर्देश पर 10 हजार रुपए से अधिक के बड़े 50 से अधिक बकायदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान विभागीय टीम ने चेकिंग करके बकाया विद्युत देय राशि को जमा करने के लिये हिदायत दी गई। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने विद्युत बिलों की धनराशि को समय से जमा करके अनावश्यक परेशानी से बचें। अभियान के दौरान रिंकू अनुप कुमार, दिलीप कुमार, अजय कुमार निगम, फहमीद, विमल कुमार, सतीश कुमार, सुनील कुमार, सादिक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x