एसपी ने कोतवाली कालपी का औचक निरीक्षण किया, साइबर अपराध रोकने पर रहा जोर

कालपी जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने कोतवाली कालपी में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने महिला हेल्पडेक्स, सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक बताया कि साइबर सेल से पीड़ित लोगों को थाने स्तर पर ही मदद मिल सके। इसके लिये साइबर सेल का गठन किया गया है। जो सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच पुलिस कर्मियों को साइबर सेल में नियुक्त किए गए हैं। वह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पोर्टल में उपलब्ध सुविधाओं को देखा गया और अपराध निल पाए गए। थाने स्तर पर जो भी साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति आयेगा हम उनकी सहायता करने में सक्षम है। उन्होंने स्वीकार किया कि साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। जिस दिन से हमारी टीम को गतिविधियां बढ़ी है। इसकी रोकधाम के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं। धीरे गतिशीलता आ रही है। साइबर अपराध की रोकने की प्रार्थमिकता के आधार पर जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जो लोग इस अपराध से पीड़ित हो रहे हैं। उनकी समय से एफ आई आर दर्ज की जा रही है। जो क्राइम हमे समय से मिल रहा। उसकी एफ आई आर दर्ज करवा रहे हैं।अगर किसी के साथ अपराध हुआ है। तो 24 घंटे के अंदर थाने में सूचना दे। चौबीस घंटे से ज्यादा समय हो जाता है तो 1930 पर सूचना दे तो तुरंत कार्यवाही होंगी।
आपका पैसा तत्काल होल्ड हो जाएगा‌ और कार्यवाही शुरू कराई जाएंगी। जिससे हमें कार्यवाही करने में आसानी होंगी और आपका पैसा आपको वापस होगा। इस दौरान कोतवाली के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व सिपाही आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x