डिजिटल क्रॉफ सर्वे को लेकर मुखर हुए रोजगार सेवक, विरोध में दिया ज्ञापन

  • डिजिटल क्रॉफ सर्वे का कार्य जबरन थोपने का लगाया आरोप
    माधौगढ़ जालौन। विकास खंड माधौगढ़ में ग्राम रोजगार सेवकों ने एग्रीस्टेक डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य अपने ऊपर थोपे जाने का विरोध किया है। उन्होंने प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस कार्य से मुक्त करने की मांग की है। ग्राम रोजगार सेवकों के जिला अध्यक्ष गिरीश राजावत और ब्लॉक अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी नौशाद अली से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके पास उच्च तकनीकी वाले मोबाइल फोन नहीं हैं। वे पहले से ही बीएलओ, आवास सत्यापन और जिओ टैग जैसे कई कार्य कर रहे हैं। जबकि मुख्य विकास अधिकारी के पत्रांक 736 के अनुसार डीसीएस कार्य लेखपालों की जगह प्राइवेट सर्वेयर से कराया जाना था। लेकिन कृषि विभाग ने यह जिम्मेदारी ग्राम रोजगार सेवकों को दे दी। रोजगार सेवकों का कहना है कि पूर्व में किए गए कार्यों का भुगतान भी अभी तक नहीं मिला है। एकल कर्मचारी व्यवस्था के कारण वे पहले से ही कई कार्यों में व्यस्त हैं। ऐसे में वे अतिरिक्त कार्य करने में असमर्थ हैं। रोजगार सेवकों ने ऐसे में अपनी बात अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की बात की है। ताकि उन्हें इस कार्य से बचाव हो सके।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x