लाइन शिफ्टिंग को लेकर गाड़े गए पोल, छह घंटे बंद रही सप्लाई

  • गुरुवार को भी काम जारी रहने के चलते बंद रहेगी बिजली सप्लाई

कोंच। स्टेशन रोड पर चौड़ी करण के बाद बिजली के कई पोल बीच में आ गए थे जिन्हें शिफ्ट करने के लिए बुधवार को नए पोल गाड़ दिए गए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में करीब छह घंटे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जेई ने बताया कि जल्दी ही लाइन शिफ्ट कर सड़क पर गड़े पोल हटवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नए पोलों पर लाइन खींची जाएगी जिसके कारण गुरुवार सुबह 10 बजे से 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

रेवले क्रासिंग से नदीगांव रोड तक पालिका द्वारा डामरीकरण सड़क का चौड़ीकरण किया गया था जिसके चलते सड़क किनारे लगे बिजली पोल सड़क के बीच में आ गए थे जो राहगीरो के लिए खतरा बने हुए थे। इस समस्या को लेकर पालिका ने बिजली निगम को बजट भी पास कर दिया था। बुधवार को बिजली निगम के कर्मचारियों ने 13 नए पोल सड़क के किनारे गाड़ दिए हैं जिन पर गुरुवार को हाईटेंशन लाइन शिफ्ट की जाएगी जिसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक फिर से कंजड़ बाबा, कुरेले दाल मील व मियागंज इलाके के ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद रहेगी। जेई अमन पांडे ने बताया कि सड़क पर लगे पोल शिफ्ट करने का काम चल रहा है जिसमें दो से तीन दिन लग सकते हैं। कम से कम ही लाइट काटी जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x