- 17 सितंबर को अनुजों सहित रामलीला भवन पर प्रकटेंगे भगवान राम
कोंच। कोंच की सांस्कृतिक धरोहर ऐतिहासिक रामलीला के 173वें महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए रामलीला समिति द्वारा बुलाई गई आमसभा की बैठक में सभी उपसमितियों का गठन कर लिया गया है। इस बार भी अभिनय विभाग की कमान पुरुषोत्तमदास रिछारिया के हाथों में सौंपी गई है। सीनरी विभाग, मूर्ति श्रृंगार विभाग, पात्र श्रंगार विभाग सहित अन्य विभागों की भी उपसमितियां गठित की गई हैं। मूर्तियों का चयन अगले एक सप्ताह के भीतर कर लिया जाएगा। रामलीला महोत्सव के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले लोगों की आमसभा की बैठक बुधवार देर शाम रामलीला भवन पर बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता पं. रमेश पटेरिया ने की। इस बैठक का मकसद रामलीला महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए उपसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां बांटना था। रंगमंच आचार्य पं. रमेश पटेरिया, गुरु वशिष्ठ पं. अतुल चतुर्वेदी एवं व्यास जी की भूमिका में पं. चंद्रशेखर नगाइच होंगे। अभिनय विभाग की कमान एक बार फिर पुरुषोत्तमदास रिछारिया को दी गई है। मूर्ति चयन सप्ताह भीतर कर लिया जाएगा। रंगमंच आचार्य पं. रमेश पटेरिया ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में 17 सितंबर को मध्यान्ह वेला में अनुजों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न सहित भगवान राम के सजीव श्रीविग्रहों का प्राकट्य होगा। इस दौरान ब्रजमोहन तिवारी खैरी वाले, लल्लूराम मिश्रा, संजय रावत, गोविंद शरण मिश्रा, रामलीला को संचालित करने वाली मातृ संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले, मंत्री विनोद दुवे लौना, कोषाध्यक्ष मुकेश सोनी, रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रधव मिश्रा, मंत्री आशीष कुशवाहा, राजेश मिश्रा, केशव बबेले, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अतुल चतुर्वेदी, संजय सोनी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष धर्मेंद्र बबेले, मंत्री रंजन गोस्वामी, अलिकेश अवस्थी, नरेश लोहिया, साकेत पटेरया, राघवेंद्र तिवारी, छोटे अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, राजीव पटेल पचीपुरा, अमित नगाइच, राकेश गिरवासिया, दीपक मिश्रा, आशुतोष रावत, राजू मिश्रा, राजेंद्र दुवे, शिवांश दुवे, हिमांशु राठौर, गोपू, सोनू नगाइच, सागर अग्निहोत्री, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, अतुल सोनी, केके स्वर्णकार, सचिन सोनी, वसंत अग्रवाल, शिविर ठाकुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
