ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत


खुलेंगे आधार केंद्र, पंचायत सहायकों को मिला कार्यक्रम
माधौगढ़ जालौन। विकास खण्ड माधौगढ़ में पंचायती राज विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। ब्लॉक माधौगढ़ में पंचायत सहायकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर आधार केंद्रों की स्थापना करना है। प्रशिक्षक विमलेश शंखवार और विनय सेंगर ने पंचायत सहायकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इसमें आधार पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और आधार अपडेशन की प्रक्रिया शामिल थी। साथ ही डिजिटल माध्यमों से सेवाएं प्रदान करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी सुमित यादव, अभिषेक त्रिपाठी, प्रेम जी दीक्षित और विपिन पाठक उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने इस पहल को ग्राम विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्राम पंचायत में आधार केंद्र खुलने से ग्रामीणों को अब दूर के दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने गांव में ही आधार से जुड़ी सभी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। इससे आधार बनवाने और उसमें सुधार करवाने की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x