रामपुरा-जगम्मनपुर मार्ग पर पुलिया के पास धंसी सड़क, एक व्यक्ति घायल
माधौगढ़ जालौन। माधौगढ़ में एट-भीखेपुर स्टेट हाईवे पर रामपुरा से जगम्मनपुर मार्ग की स्थिति चिंताजनक हो गई है। चंद महीने पहले पीडब्ल्यूडी के निर्देशन में बनी सड़क पहली ही बारिश में धंस गई। पुलिया के दोनों तरफ सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। शाम करीब 6:40 बजे माधौगढ़ निवासी मुलायम सिंह यादव जगम्मनपुर जाते समय क्षतिग्रस्त सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से जांच और कार्यवाही की मांग की थी। इसके बाद ठेकेदार ने मिट्टी भरवाकर बोरियां रखवा दीं। लेकिन सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए प्रयासरत है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हादसे का शिकार राहगीर
