मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन का किया निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों को चेतावनी


उरई जालौन। मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह ने विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी अनुपस्थित पाए गए जिनमें जिला युवा कल्याण अधिकारी राजीव कुमार उपाध्याय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सुरेंद्र सिंह जादौन एवं ब्रजेश कुमार राठौर, जिला रेशम अधिकारी मनोज कुमार पटेल, परियोजना अधिकारी नेडा राकेश कुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आमोद कुमार, अभिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सृष्टिराज गुप्ता, आशुलिपिक कृपाराम, शिवम राज चतुर्वेदी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) से राजकुमार और सहायक लेखाकार विशाल गुप्ता शामिल रहे। सीडीओ ने कार्यालयों के आस-पास गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिखरे सामान को व्यवस्थित करते हुए समयबद्ध वितरण कराना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचे और अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति भी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराएं। सीडीओ ने निर्देशित किया कि यदि कार्यालयाध्यक्ष या जनपद स्तरीय अधिकारी शासकीय कार्य अथवा अन्य कारणों से अनुपस्थित रहते हैं तो निकटतम अधीनस्थ अधिकारी को जनसुनवाई करने हेतु अधिकृत करें ताकि शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सके। विकास भवन की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था एवं लघु मरम्मत आदि कार्यों की जिम्मेदारी हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए। इनमें भूतल के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रथम तल के लिए जिला पूर्ति अधिकारी तथा द्वितीय तल के लिए अधिशासी अभियंता (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) नियुक्त किए गए। सीडीओ ने कहा कि नोडल अधिकारी अपने-अपने तल पर आवश्यक मरम्मत व व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निरीक्षण करें और विकास भवन की कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराएं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x