अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के बैनर तले हुआ निशुल्क हेल्थ कैंप एवं जांज


उरई जालौन। अखिल भारतीय पुरवार -पोरवाल महासभा के बैनर तले आज दिन शुक्रवार को नया रामनगर उरई डॉक्टर आर के गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के चिकित्सालय आवास पर निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं जांच जॉनसन पाल फार्मास्युटिकल कंपनी की तरफ से आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैप्टन सुबोध गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री नवजीवन लाल गुप्ता, प्रदेश महासचिव इंजीनियर सुरेश जी पुरवार, नवीन पोरवाल, राहुल पुरवार, रामकिशन पोरवाल, विकास गुप्ता, शकुंतला पुरवार, राकेश पुरवार, रंजना गुप्ता, डॉक्टर शिवम गुप्ता, नेहा सिंह, सौरभ यादव, प्रियंका श्रीवास, जीतू श्रीवास, अनीता, कुशमा, दुर्गा प्रसाद, मोहित अग्रवाल, एस के पालीवाल, मनोज कुमार, हर्ष कुमार, दीवान शाह, मिथिलेश आदि सैकड़ो लोगों ने अपना -अपना निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं हीमोग्लोबिन की जांच कराई। तथा जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम पाया गया, उन्हें कंपनी द्वारा निशुल्क औषधि प्रदान की गई। इस अवसर पर जॉनसन पाल फार्मास्युटिकल के एमआर शैलेश सोनी, रीजनल ब्रांच मैनेजर सुनील सिंह ने आये हुए रोगियों की निशुल्क जांच की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x