चित्रकूट धाम हेतु रेल सेवा शुरू करने की मांग तेज

उरई, जालौन। जनपद से चित्रकूट धाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनज़र रेल सेवा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को संबोधित ज्ञापन भेजकर विशेष ट्रेन चलाने की अपील की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि जालौन जिले के उरई, कोंच, जालौन, माधौगढ़ और कालपी क्षेत्र से प्रत्येक अमावस्या पर सैकड़ों श्रद्धालु कामतानाथ जी की परिक्रमा के लिए चित्रकूट धाम जाते हैं। वर्तमान में श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं, जिससे न केवल अधिक समय व्यय होता है बल्कि यात्रा खर्च भी बढ़ जाता है। आंकड़ों के अनुसार, हर अमावस्या पर जालौन जनपद से लगभग 150 बसें चित्रकूट धाम के लिए रवाना होती हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि झांसी से चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां और भीमसेन होते हुए चित्रकूट धाम तक रेल सेवा शुरू की जाती है तो श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल धार्मिक यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित साधन मिलेगा बल्कि रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री संजीव सिपोलिया, प्रदीप द्विवेदी, संगठन महामंत्री बबलू दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मंत्री सुंदर लाल वर्मा, उदय करण प्रजापति, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, नगर मंत्री अमित अहिरवार, धर्मेंद्र शर्मा, अभिलाख सिंह व आदेश कुमार भांते शामिल रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x