थाना समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियादें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में थाना आटा एवं थाना कोतवाली उरई परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी शिकायतों को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लिया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। एसपी ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के निस्तारण का प्रभावी माध्यम है।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, आपसी झगड़े, पारिवारिक कलह, राजस्व संबंधी समस्याएं सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x