सहकारी संघ कुठौंद का कार्यालय सील

उरई जालौन। अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील जालौन ने जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी संघ लि. कुठौंद के सचिव मनोज कुमार एवं गेहूं केंद्र प्रभारी देवेश कुमार द्वारा विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती गई। अधिकारियों के अनुसार दोनों कर्मचारियों ने गेहूं खरीद की पॉप मशीन जमा नहीं की, आवश्यक अभिलेख अवलोकन हेतु उपलब्ध नहीं कराए तथा कार्यालय व गोदाम की चाबियों के संबंध में भ्रामक सूचना दी। इतना ही नहीं, विभागीय अधिकारियों के फोन कॉल का भी कोई उत्तर नहीं दिया गया। इन अनियमितताओं और लापरवाही को देखते हुए जनहित में कठोर कदम उठाते हुए अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील जालौन हरिदास यादव ने दिनांक 21.08.2025 को स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में सहकारी संघ लि. कुठौंद के कार्यालय को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इस प्रकार की लापरवाही न केवल संगठन की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है, बल्कि किसानों और आमजन के हितों के साथ भी खिलवाड़ है। विभाग ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई आगे की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x