माधौगढ़ जालौन। शासन के मंशा अनुरूप होने वाले थाना समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं का मोह कम होता दिखाई पड़ रहा है। शनिवार को आयोजित थाना दिवस में महज दो शिकायतें ही दर्ज हो सकी जिसमें प्रभारी निरीक्षण विनेश बाबू ने शिकायतों को सुनते हुए दोनों शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया जबकि एक प्रार्थना पत्र राजस्व का प्राप्त हुआ जिसे संबंधित लेखपाल को दिया गया जिसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करने की बात कही गयी। इस दौरान लेखपाल मंसूर खान, निशा यादव, कल्लू कुमार आदि रहे।
थाना दिवस से फरियादियों की रुचि घटी, दो शिकायतें दर्ज
