खाद की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन


माधौगढ़ जालौन। शनिवार को तहसील परिसर में आम आदमी पार्टी ने किसानों की खाद समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने तहसीलदार गौरव कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। इससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। खाद समय पर न मिलने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। प्रदर्शन में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी (सोनल), ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार शाक्यवार और नगर अध्यक्ष राकेश अवस्थी शामिल थे। इनके अलावा राज सिंह तोमर, सुरेशचंद पांडेय, सुभाष दुबे, प्रदीप राजपूत और नानू बाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x