कालपी जालौन। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में 5 मामला प्रस्तुत किये गये जिसमें 2 प्रकरणों को मौके पर किया गया।
कोतवाली के सभागार में आयोजित थाना दिवस में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व संम्बंधित मामलों को मौके पर पहुंच कर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। मुस्ताक पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम सुरौली ने आरोप लगाकर कहा कि विपक्षी मेरी पट्टे की जमीन में अवैध कब्जा कर रहे हैं।जिसे खाली कराया जाए। बुद्ध सिंह निवासी ग्राम महेवा ने शिकायती पत्र देकर कहा कि विपक्षी मेरी आराजी जमीन में अवैध कब्जा किए हुए जिसे हटाया जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि 5 फरियादियों के द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई। मामलों का निस्तारण करने के लिए राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह राजस्व निरीक्षक गणप्रमोद दुबे राजेंद्र प्रजापति, प्रिया सिंह चौहान, लेखपाल जितेंद्र कुमार , राघवेंद्र निरंजन, विभा, आकाश रवि कुमार ,निरेंद्र वर्मा, राजेंद्र सिंह,प्रशांत गौतम, पल्लवी श्रीवास्तव आदि के अलावा नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर पुत्तूलाल तथा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।
समाधान दिवस में 5 प्रस्तुत मामलों में 2 मौके पर निपटे
