एक माह से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित, एसपी से लगाई गुहार


ईटो। थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम गोहन निवासी पीड़ित महेश लगभग एक माह से न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिली है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी भेड़ें और नगदी चोरी कर ली थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने और न्याय पाने के लिए वह लगातार गोहन थाना के चक्कर लगा रहा है, किंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि हलका इंचार्ज एसएसआई वीरेंद्र बहादुर उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और यहां तक कि उसे जेल भेजने की धमकी भी दी गई। चोरी के एक माह बीत जाने के बाद भी न तो भेड़ें वापस मिलीं और न ही नकदी बरामद हुई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई, जिस पर एसपी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुप्त सूत्रों का कहना है कि गोहन क्षेत्र में चोर सक्रिय हैं और एसएसआई की शिथिलता के चलते उनके हौसले बुलंद हैं। चोरी करने वालों ने तो खुलेआम चुनौती तक दे दी है कि भेड़ें वापस नहीं करेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x