जालौन। थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम विनय मौर्य की अध्यक्षता में और सीओ शैलेंद्र बाजपेई की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में हुआ। थाना समाधान दिवस में मात्र एक फरियादी सड़क दुर्घटना से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचा। जिसमें सीओ ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम विनय मौर्य और सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का लाभ लोगों को मिल सके। शिकायत के निस्तारण में कोई लापरवाही ना बरतें। समाधान दिवस में झंडा चौराहा पर विगत दिनों हुई सड़क दुर्घटना के मामले में शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही न होने की शिकायत पीड़ित संतोष कुमार ने की थी। पीड़ित की शिकायत पर सीओ ने कोतवाली पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह समेत लेखपाल मौजूद रहे।
एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
