थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं 

कोंच। अगस्त माह के चौथे शनिवार को एसडीएम ज्योति सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली में संपन्न थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी छह शिकायतें नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गईं जिनमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए भगत सिंह नगर निवासी अनवर शाह, सुलेमान, सगीर, नौशाद, अख्तर शाह, बड़े आदि लोगों ने बताया कि उनकी शामिलात आराजी ईदगाह के समीप कर्बला के नजदीक है जहां उनके पूर्वजों की कब्रें बनी हुई हैं। कुछ लोगों ने भू माफियाओं की शह पर कुचक्र रचकर अपना नाम अपने हिस्से से अधिक रकबे पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा लिया है। ये लोग आराजी गाटा संख्या 156 रकवा 0.2350 हेक्टेयर में से बगैर बंटवारे के ही विक्रय करना चाहते हैं जो विधि विरुद्ध है। शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चमेंड़ गांव की छात्राओं काजल, अंकिता, दीक्षा, शिल्पी, चंचल, कविता, नंदिनी, साक्षी आदि ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया कि गांव की सड़क खराब होने से उन स्कूली छात्र-छात्राओं को कोंच विद्यालय आने जाने में परेशानी हो रही है। एसडीएम ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल अजीत सिंह सहित राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x