बिना पंजीकरण के चल रहे कुठौद मे एक क्लिनिक सीज तथा अन्य दो पर सीजर कार्यवाही


जालौन। बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिकों पर एसडीएम ने निरीक्षण कर की कार्यवाही, फर्जी डाक्टरों में मचा हड़कंप। एसडीएम जालौन विनय कुमार मोर्य ने तहसील जालौन क्षेत्र बिना पंजीकरण और मानकविहीन रूप से चल रहे स्वास्थ्य क्लीनिकों का रविवार को औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाही की। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर डॉक्टरों के पंजीकरण, नर्सिंग होम और क्लीनिकों की जांच की। इस निरीक्षण में प्रशासन और पुलिस और चिकित्सकों की अलग अलग टीम बनाई गई। जालौन नगर में संचालित मुहल्ला मुरली मनोहर लालजी महांत के पास स्थित क्लीनिक की जांच की गयी। जिसपर वहां मौजूद कर्मचारियों से पंजीकरण तथा डिग्री मांगी गयी। पंजीकरण प्रमाण पत्र व डिग्री न दिखाने पर उसे सीज कर दिया गया। इसी प्रकार कुठौंद में बाजार स्थित क्लीनिक माधोगढ़ मार्ग पर स्तुति क्लीनिक, साईं क्लीनिक एवं अन्य दो बिना नाम के प्रैक्टिस करते हुए लोगों पर सीजर की कार्यवाही की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी जालौन विनय कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी जालौन के डी गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी कुठौंद अरुण कुमार तिवारी , कोतवाल जालौन  अजय ब्रह्म तिवारी एवं कुठौंद अरुण कुमार राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
इनसेट
जालौन। एसडीएम जालौन विनय कुमार मोर्य ने नगर तथा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुये कहा कि लोग अप्रशिक्षित डॉक्टरों से इलाज न कराएं एवं झोलाछाप डॉक्टरों से भी दूरी बनायें। इस प्रकार केए क्लीनिक तथा चिकित्सकों की जानकारी मिलने पर मेडिकल प्रैक्टिशनर एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x