जालौन नगर के पुराने तालाबों पर भू माफिया की नजर


जालौन। नगर के तालाबों पर भू माफियाओं ने कब्जा कर मोटी रकम में बेंच दिया।नगर मे लगभग सोलह ताल तलैया नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज हैं, जहां पर आधा दर्जन ताल तलैया पर भू माफिया ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराकर मोटी रकम लेकर बेची दी, जिसमें मोहल्ला नारो भास्कर वार्ड नंबर 25 में मैना बाई के नाम से जाने जानी बाली तलैया जो लगभग एक एकड़ से अधिक थी।यह तलैया बाजार के निकट थी। इस तलैया पर भूमाफिया की नजर पड़ गयी। उन्होंने 2015 में इस तलैया को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराई।यह तलैया दो लोगों के नाम दर्ज हुई और करोड़ों रुपए में उक्त लोगों ने बेंच डाला। मोहल्ला भवानीराम में स्थित कुम्हरघडा के नाम से जानी बाली तलैया पर कद्दावर सपा नेता ने जबरन आक्रमण कर उसमे प्लांट बेचे जा रहे हैं।मोहल्ला घुआताल में लगभग 2 एकड़ से अधिक तालाब पर अधिक से अधिक कब्जा कर लिया गया है,यह तो एक बानगी है। नगर के सभी ताल तलैया पर भूमाफिया ने कब्जा कर मोटी रकम में बेची जा रही है।जब इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी विनय मोर्य से बात की गई तो उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश पर नगर के सभी तालाबों पर नाप करा कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x