महिला ने अज्ञात बदमाशों पर बकरियां चोरी करने का आरोप लगा कर शिकायत की


कालपी जालौन। बीते दो दिन पहले दोपहर को घर के पास से अज्ञात बदमाशों के द्वारा तीन बकरियों की चोरी करने की घटना के मामले में पीड़ित महिला के द्वारा कालपी कोतवाली में शिकायती पत्र प्रस्तुत किया। स्थानीय नगर के मोहल्ला कागजीपुरा निवासिनी महिला नाजरा पत्नी जव्वार ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 23 अगस्त 2025 को दोपहर में प्रार्थिनी की बकरियां घर के पास मोहल्ले में चर रही थी। तभी दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात बदमाशों के द्वारा तीन बकरियों की चोरी कर ली गई है। प्रार्थिनी अपनी बकरियों को पता करने में जुटी रही। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जब जानकारी हुई तो एक प्राइवेट ऑटो कार में दिनांक 23 अगस्त 2025 को दोपहर 1:41 वजे बकरियों को चोरी करने की घटना की गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x