कोंच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख अनुषांगिक संगठन विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कार्यक्रम 26 अगस्त मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे स्थानीय गहोई भवन में आयोजित किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए विहिप नगर अध्यक्ष संतोष तिवारी एवं मंत्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के प्रांत मंत्री राजू पोरवाल एडवोकेट शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, जिला मंत्री आचार्य तेजस, जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य रहेंगे। अध्यक्षता प्रधान खैरावार धर्मेंद्र जाटव करेंगे जबकि बड़ी माता मंदिर के महंत अशोक दास महाराज आशीर्वचन देंगे। नगर अध्यक्ष एवं मंत्री ने विहिप एवं बजरंग दल के सभी सदस्यों सहित नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
विहिप का स्थापना दिवस कार्यक्रम आज गहोई भवन में
