अतिक्रमण पर गरजा पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर, मची खलबली 

  • पंचानन चौराहे पर एसडीएम के आदेश पर की पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई

कोंच। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को कस्बे के पंचानन चौराहे पर पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। पीडब्ल्यूडी की इस कार्रवाई से वहां दुकानदारों में खलबली मच गई। पंचानन चौराहे पर तमाम दुकानदारों ने सड़क तक अतिक्रमण कर लिया था जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने पहले ही चिन्हीकरण कर दुकानदारों को चेतावनी दे दी थी। सोमवार को एसडीएम ज्योति सिंह के निर्देश पर प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल व पीडब्ल्यूडी विभाग के एई नंदकिशोर की अगुवाई में पंचानन चौराहे पर सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के सामने सड़क तक अतिक्रमण कर लिए थे जिससे राहगीरों और वाहनों को आवागम में परेशानी हो रही थी। जिसको लेकर एसडीएम ज्योति सिंह के आदेश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने चिन्हीकरण कर दुकानदारों को 25 अगस्त को चेतावनी देकर एक हफ्ते में खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था लेकिन दुकानदारों ने अनसुनी कर दी। जिसके बाद सोमवार को अतिक्रमण अभियान चलाकर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया है। एई नंदकिशोर ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया है, आगे भी इसी तरह के अभियान चलते रहेंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x