भगवान वाल्मीकि के प्राकट्य दिवस पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

  • सीता-लवकुश, सरस्वती व राम पंचायतन की झांकियां रहीं खास आकर्षण

कोंच। महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता आदि कवि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि बंधुओं द्वारा नगर में निकाली गई इस शोभायात्रा में सीता-लवकुश, माता सरस्वती और श्रीराम पंचायतन की झांकियां खास आकर्षण रहीं। विधायक मूलचंद्र निरंजन पालिकाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल आदि ने भगवान वाल्मीकि का पूजन कर आरती उतारी। भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा के तत्वाधान में भगत सिंह नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। इसके बाद सुसज्जित रथ पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा विराजमान करा कर शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा तहसील, तकिया खुर्रमशाह से घूमकर पुरानी स्टेट बैंक, भुंजरया चौराहा, सेठ विंद्रावन इंटर कॉलेज, नईबस्ती, रामगंज बाजार, नगर पालिका आदि मार्गों पर भ्रमण कर मुख्य राजमार्ग से होकर गांधीनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंची जहां हवन आदि कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में अलग अलग रथों पर मां सरस्वती, श्रीराम पंचायतन, सीता के साथ लवकुश के चित्र सजाए गए थे जो शोभायात्रा के खास आकर्षण रहे। वाल्मीकि समाज के दर्जनों युवकों सहित महिलाएं व युवतियां जयकारों का उद्घोष कर बैंड बाजों पर बज रहे भगवान वाल्मीकि को समर्पित भजनों पर झूमते नाचते साथ चल रहे थे। रास्ते में जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया और समाज के लोगों से गले लगकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ईओ मोनिका उमराव, राजेश्वरी यादव, भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा के मंडल अध्यक्ष दीपू पेंटर, जिलाध्यक्ष नरेंद्र आगवान, बट्टूलाल चाकी, धर्मेंद्र नाहर, सतीश नाहर, मनोज नाहर, अरविंद नाहर, देवेंद्र नाहर, रामबाबू नाहर, अरविंद बांगरिया, खन्ना वाल्मीक, अनिकेत, रामबाबू, विक्की, अजय, अमित, भैय्यन, किशोरी, जीवन बाबू, दिलीप, सोनू, मुन्ना लाल, केशव मास्टर, प्रशांत पेंटर, वीरू पेंटर, रानू भीमू, दीपक, शंकर, अमर सिंह, रानू मिठाईलाल, अखिलेश, संतोष, प्रदीप पिच्चे, दिलदार, आशीष आदि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x