गुंडई: पहले थप्पड़ जड़े, फिर डंडों से मार-मार कर पिछवाड़ा लाल कर दिया 

  • उरई से कार में डाला दुकानदार को, बेरहमी से पिटाई कर कोंच में छोड़ा
  • दुकानदार ने लगाया कार सवार गुंडों पर पैसे छीनने का आरोप
  • उरई के अलावा कोंच कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम जुटी जांच पड़ताल में

कोंच। योगी राज में हालांकि गुंडों माफियाओं का तगड़ा इलाज हो रहा है लेकिन तमाम गुंडे मवाली अभी ऐसे भी हैं जो कायदे का इलाज मांग रहे हैं। उरई रोडवेज बस स्टैंड से एक दुकानदार युवक को कार में डालकर कुछ गुंडों ने उसकी बेरहमी से पिटाई लगाई और कोंच में सुनसान जगह पर छोड़ कर कार सवार दबंग भाग गए। दुकानदार चुर्खी का रहने वाला है, कानपुर से सामान लेकर उरई आया था जहां से वह चुर्खी जा रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को चौकी ले आई। युवक ने जेब मे पड़े पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है। मामले में उरई व कोंच कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को जांच पड़ताल में लगाया गया है। एक बार फिर सड़कों पर खुली गुंडई देखने को मिली है। उरई जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टेंड पर मंगलवार की देर रात कानपुर से सामान खरीद कर लौट रहे ग्राम चुर्खी निवासी दुकानदार संजीव सोनी को चार कार सवार दबंग युवकों ने उसे कार में डाल लिया और कोंच की तरफ चल दिए। जब संजीव ने उनसे कहा कि कहां ले जा रहे हो, गुंडों ने उसके गालों पर थप्पड़ जड़ दिए। फिर कोंच लाकर उसकी इतनी बेहरमी से पिटाई लगाई कि पिछवाड़े सहित पूरा शरीर लाल पड़ गया। संजीव के फोन से ही उसके परिजनों को दबंग युवकों ने फोन लगाकर ऑनलाइन पैसे डालने की धमकी दी। लेकिन परिजनों ने पैसे नहीं डाले तो कोंच में कोंच-घुसिया मार्ग नहर पट्टी पर दबंगों ने दुकानदार को रेलवे ट्रेक पर कार से उतार कर उसके साथ जमकर पिटाई की और उसे छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने उसे चौकी में बैठाकर पूछताछ की। रात में ही उसके परिजन भी कोंच आ गए थे। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया है। रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x