महिला बंदियों को न्यायिक सहायता व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिये निर्देश


उरई जालौन। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जिला कारागार में महिला बंदियों से किया संवाद। इस दौरान महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्काल निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी महिला बंदी को न्यायिक सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए, जिन महिला बंदियों के पास अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने जेल प्रशासन को
निर्देशित किया कि जेल मैनुअल के अनुसार भोजन, दवा, सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने जेल परिसर का भ्रमण कर रसोई, बैरक, अस्पताल, स्वच्छता व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि महिला बंदियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि जेल में सभी बंदियों को नियमानुसार सुविधाएं दी जा रही हैं, और मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला बंदियों के अधिकारों, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 22 सितंबर से 22 अक्टूबर 2025 तक संचालित है, जिसके तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x