प्रधानमंत्री कृषि धन–धान्य योजना का शुभारंभ, किसानों में उत्साह

प्रधानमंत्री कृषि धन–धान्य योजना से किसानो की आय वृद्धि एवं कृषि उत्पादकता में आएगा नया आयाम

उरई जालौन। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा नई दिल्ली से प्रधानमंत्री कृषि धन–धान्य योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना में देश के 100 जनपदों का चयन किया गया है, जिनमें उत्तर प्रदेश के 12 जनपद शामिल हैं। विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जनपद इस योजना में सम्मिलित किए गए हैं। यह योजना आकांक्षी विकासखंडों की तर्ज पर कन्वर्जेंस आधारित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों की 36 योजनाओं का समन्वय किया गया है। जनपद जालौन में योजना शुभारंभ के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन में सजीव प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह व जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिधि उपस्थित रहे। सजीव प्रसारण के दौरान लगभग 180 किसानों ने योजना की जानकारी एवं प्रधानमंत्री जी का संबोधन देखा-सुना। कार्यक्रम के अंत में किसानों को बीज किट वितरित की गईं तथा प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसी प्रकार जनपद के समस्त विकासखंडों में भी इस योजना के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। जिनमें बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की और योजना से जुड़ने के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x