शहीद पार्क निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

जनपद जालौन,
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को उरई नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे शहीद पार्क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में धीमी प्रगति और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार पर एलडी क्लॉज लागू करते हुए कटौती की जाए ताकि शासन के निर्देशों के अनुरूप जवाबदेही तय हो सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और पार्क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी करें और तय समय सीमा में इसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत, आर्किटेक्ट तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x