कोंच। कस्बे के एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल बड़ा मील में 22 नवंबर शनिवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की टीम नेत्र रोगियों का परीक्षण करेगी और आवश्यक सलाह देगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए शिविर आयोजक सुरेश गुप्ता व राहुल गुप्ता ने बताया, शिविर में नेत्र परीक्षण के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई जाएगी उन्हें निःशुल्क बस द्वारा चित्रकूट ले जाया जाएगा और वहां निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। मरीज को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि एट में भी मां शारदा एंड संस मुकेश शिवहरे के गल्ला मंडी के सामने स्थित प्रतिष्ठान पर कैंप लगाया जाएगा, जरूरतमंद इन शिविरों का लाभ उठाएं।
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest