

- 29 मार्च 2025 के बाद दूसरी बैठक
- 6 हजार 300 से अधिक आवास देने का लक्ष्य
माधौगढ़(जालौन)- करीब 7 महीने बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की दूसरी बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई जिसमें चुनाव आयोग का SIR मुद्दा छाया रहा जिसमें बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख मोहित दोहरे व खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया SIR का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही उन्होंने बताया कि निर्वाचन की प्रक्रिया में शामिल SIR आगे चलकर महत्वपूर्ण दस्ताबेज होगा । उन्होंने क्षेत्र पंचायत के अनुमोदित कार्यो को प्रस्तावित करने के लिए दावा पेश किया उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो में अधूरे पड़े कार्यो को समय पर पूर्ण कर लें । एवं नए प्रस्तावों का अनुमोदन समय पर कराये सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आवास सर्वें को लेकर कहा कि ब्लॉक स्तर पर 6 हजार 300 से अधिक आवास देने का लक्ष्य है जिसमें सर्वें का कार्य निरंतर चल रहा है। तो वहीं प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मुख्य मंत्री आवास का लाभ दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि 1 लाख 20 हजार रुपये किस्तों में दिया जाना है। जबकि बैठक में समाज कल्याण विभाग से मिलने वाले लाभ के तौर पर बताया कि सामूहिक विवाह में कन्या को खाते में विवाह उपरांत 60 हजार व विवाह के दौरान 25 हजार की राशि सामान के तौर पर दी जाती है। इस अवसर पर बैठक में एडीओ पंचायत बृजेन्द्र त्रिपाठी , एडीओ ए एस बी नौसाद अली आदि रहे।
इनसेट
बोले खण्ड विकास अधिकारी
अरुण सिंह ने बैठक में निम्न मुद्दे पर चर्चा की उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो में अवरुद्ध पड़े विकास कार्यो को समय पर पूर्ण कराया जाये जबकि रास्ते नाली व स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा । जहाँ नए प्रस्तावित कार्य होने है उनका प्रस्ताव समय सीमा के भीतर कराया जाये।
इनसेट
ब्लाक प्रमुख मोहित दोहरे ने बैठक में कहा कि कार्यकाल पूर्ण होने में कम समय है इस बीच नए प्रस्तावों को समय पर लेकर समय पर ही पूर्ण कराया जाये।