
विधायक, डीएम, एसपी तथा महंत रहे मौजूद
कालपी जालौन। स्थानीय नगर के विख्यात धर्म स्थल मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ में निराश्रित एवं जरूरतमंदों को वितरण किया गया। इस मौके पर महंत जमुना दास महाराज, क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, के अलावा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार उल्लेखनीय ढंग से मौजूद रहे। कंबल व भोजन थाली पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
मंदिर के परिसर में मां प्रसादम सेवा न्यास के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। सभी लोगों को पुण्य कार्यों में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार, क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय आदि के द्वारा कंबलों व भोजन थाली का वितरण किया महंत जी ने आशीष वचन दिया। सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुबह द्विवेदी, कृष्ण पाल सिंह चौहान, (बबलू ठाकुर) आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कंबल व भोजन थाली पाकर जरूरतमंदों के चेहरे में रौनक दिखाई दी।