फोटो कोंच4-बैंक शाखा के नवीन भवन का उद्घाटन करते जेडीसी बैंक के सभापति ब्रजभूषण सिंह मुन्नू

* नए भवन में शिफ्ट हुई जेडीसी बैंक मंडी शाखा, सभापति ने किया उद्घाटन
कोंच। जालौन डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की दशकों पुरानी मंडी शाखा को सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में बने नए भवन में शिफ्ट किया गया है। जेडीसी बैंक के सभापति ब्रजभूषण सिंह मुन्नू ने फीता काट कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, किसानों को बेहतर सेवा और सुविधाएं देने के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि बैंक अपने सेवा भाव से सहकारिता को नए आयाम देगा।
सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में बनी नई बिल्डिंग में बैंक शाखा शिफ्टिंग को लेकर बैंक सभापति ब्रजभूषण सिंह मुन्नू के मुख्य आतिथ्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। उप सभापति रविकांत द्विवेदी, समाजसेवी कढोरेलाल यादव, युद्धवीर सिंह कंथरिया, हरिश्चंद्र तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जुझारपुरा सोसायटी के अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल, शंभूदयाल सोनी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानुप्रताप सिंह, बाबूराम पाल, महेंद्र सोनी, सुशील दूरवार, हरदास यादव आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मंचस्थ रहे। जुझारपुरा सोसायटी के प्रबंध निदेशक प्रियंक पांडे, बैंक शाखा प्रबंधक विवेक निगम व अन्य स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। सभापति मुन्नू ने कहा, सरकार द्वारा अब बैंक का स्वरूप बदल दिया गया है, केवल खाद के लिए नहीं अपितु सहकारिता को बल देने के लिए भी यह काम करेगा जिसका लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। सदस्यता अभियान चलाकर किसानों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस दौरान राजेश्वरी यादव, अनिल वर्मा, रविकांत कुशवाहा, महेंद्र सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार निरंजन, राघवेंद्र निरंजन, कुलदीप कुमार निरंजन, विमल याज्ञिक, राजेंद्र यादव तीतरा, कृष्ण कुमार झा, दीपक मिश्रा, शिवसिंह कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।