सदी के सबसे बड़े जननायकों में से एक थे नेताजी-अमित 

फोटो कोंच3-सपा संस्थापक मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देते सपाई

* सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि 

* सपा के एक अन्य गुट ने सीएचसी जाकर मरीजों को फल वितरित किए

कोंच। सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जुटे सपाइयों ने उन्हें जीवट का नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सदी के सबसे बड़े जननायकों में से एक थे, जिन्होंने गरीब, मजदूर, पिछड़ों और किसानों की आवाज को सदन से सड़क तक बुलंद किया। उन्हें धरतीपुत्र इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने जीवन भर जमीन से जुड़े लोगों के हितों की लड़ाई लड़ी।

गहोई भवन में शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी द्वारा स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाजवाद के इस महान पुरोधा को नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सपा नेताओं ने कहा कि नेताजी ने कभी समझौते की राजनीति नहीं की और हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओं का साथ निभाया। उन्होंने हमेशा किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी। समाजवाद को अपना आदर्श मानते हुए मुलायम सिंह यादव ने देश और प्रदेश की राजनीति में एक मिसाल कायम की। इस मौके पर सरनाम सिंह यादव, रामेंद्र यादव, रामशरण कुशवाहा, भरत पाल, चंद्रपाल सिंह, सभासद मनोज इकड़या, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा, आमीन बेग, अतीक अहमद, कौशल किशोर, सोबी मंसूरी, सईद अहमद, सोनू यादव, आफताब मकरानी, प्रेम  वर्मा, अभय निरंजन, शिवम, कृष्णपाल महंत, जवाहर कुशवाहा, रवि यादव, सतीश परिहार, कार्तिक पटेल, सत्येंद्र गुर्जर, राघवेंद्र, राजेंद्र चमरसेना आदि रहे। उधर, सपा के एक अन्य गुट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर मरीजों को फल वितरण किए। इससे पूर्व उन्होंने दिवंगत मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर ने कहा, नेताजी ने किसानों, गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों सहित सर्व समाज के हितों की लड़ाई लड़ी। प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा अनिल वैद, विश्वंभर दयाल जाटव, माजा अल्लाह गौरी, छोटू टाइगर, रणजीत यादव, समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय सचिव डॉ. शिवम यादव, नसीम निहारिया, शांतनु यादव, नासिर बोस, भारत सिंह पटेल मंत्री धनौरा, चिराग़ अग्रवाल सर्राफ आदि मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x