
दैनिक भास्कर
कुठौंद जालौन। विकासखण्ड कुठौंद विधानसभा क्षेत्र माधौगढ़ की ग्राम पंचायत नकेलपुरा में उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण सरकार द्वारा वर्ष 2022–23 में स्वीकृति प्रदान की गई थी। उक्त निर्माण कार्य संबंधित संस्था द्वारा प्रारम्भ तो किया गया, परंतु भवन निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़कर कार्य दायी संस्था स्थल से चली गई। कार्य अधूरा पड़े हुए लगभग तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है। और अब तक न तो निर्माण पुनः प्रारम्भ हुआ और न ही किसी प्रकार की शासन-स्तरीय सुनवाई हुई है। भवन अधूरा होने के कारण ग्राम व आसपास के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे ग्रामीणों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं।
संबंधित संस्था/ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए,उप-स्वास्थ्य केंद्र का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाया जाये और निर्माण पूर्ण होने के उपरांत चिकित्सा अधिकारी तथा आवश्यक चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति कर उप-स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द संचालित कराया जाए। यह निर्णय पूर्णत: जनहित में होगा और ग्राम व आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।