जालौन। आखिरकार क्यों नहीं लग पा रहा है अवैध मिट्टी के खनन का कारोबार, नगर के सबसे व्यस्ततम सड़कों पर मिट्टी से लदे हुए ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से जमकर भर रहे हैं फर्राटे, स्थानीय प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन क्यों साधे हैं चुप्पी।नगर में इस समय अवैध मिट्टी के खनन का कारोबार चरम पर फैला हुआ है। इन मिट्टी माफियाओं के आगे स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन भी अपने घुटते हुये नजर आ रही है। खुलेआम मिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली नगर की सबसे व्यस्ततम सड़कों पर तेज रफ्तार में फर्राटे भर रहे हैं, देवनगर चौराहे से अंदर जाने वाली व्यस्ततम सड़क पर मिट्टी से लदे हुये टैक्टर ट्राली तेज रफ्तार मे सडको पर दौड़ रहे हैं, जबकि एक बार मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली से एक बार बड़ी घटना नगर में घट चुकी है इसके बावजूद भी इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।नगर की जनता में आम चर्चा बनी हुई है कि आखिर कार खनन कारोबार करने बालो तथा तेज रफ्तार पर प्रशासन क्यों नहीं लगाम नही लगा पा रही है।
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest