
जालौन। एसडीएम हेमंत पटेल ने जिंदगी के दो बूंद पोलियो की दवा छोटे से नौनिहाल को पिलाते हुये इस अभियान का शुभारम्भ कराया गया।नगर के नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को पोलियो की दो बूंद उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल ने एक नौनिहाल को पिलाते हुए, सघन पल्स पोलियो महाअभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों पल्स पोलियों की महत्ता को बताते हुए उन्हे जागरुक भी किया उन्होने कहा कि अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाए। नगर कुल 31 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 04 ट्रांज़िट बूथ बनाए गए हैं।सभी बूथो पर पोलियो की दवा वहां तैनात कर्मचारियों द्वारा पिलाई गयी,15दिसंबर से डोर टू डोर का अभियान चलाया जायेगा, जिसमे 21 टीम गठित कर घर घर जाकर बच्चो को पोलियो की दवा पिलायेगी, जो 20 दिसंबर चलाया जायेगा। समस्त जालौन नगर तथा क्षेत्र की जनता से आग्रह है, कि वह अपने अपने बच्चों को पोलियों की दो बूंद अवश्य पिलाएं। इस महाअभियान में बचे शेष बच्चों को दिनांक 22/12/25 में पुनः कवर किया जाएगा।