चोरो का आतंक, आज तक नही हो सके एक भी खुलासे


जालौन। चोरो के आतंक से नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रो लोगो मे दहशत का माहौल है, पुलिस द्वारा कोई भी चोरी की घटना का खुलासा न कर पाने से लोगो मे पुलिस के प्रति विश्वास उठता जा रहा। नगर मे चोरो का आतंक लगातार बढता जा रहा, पिछले महीने हुई तीन चार चोरी की घटनाओं का पुलिस द्वारा आज तक खुलासा नही कर पाई, जिससे चोरो के हौसले बुलंद है, गुरुवार को फिर एक बार चोरो नगर मे चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देन का काम कर दिया,नगर के नया भवानीराम मोहल्ले मे सूने पड़े एक मकान का ताला तोड अंदर से लाखों रुपये के जेवरात अज्ञात चोरो ने उडा कर पुलिस पर आरोप की कडी को उत्पन्न कर दिया।हालाकि घटना जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण कर पीडित की तहरीर लेकर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरो की तलाश तो शुरु कर दी, लेकिन सबाल यह नही कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया सबाल तो नगर की जनता से यह उठ रहा है क्या यह भी चोरी अन्न चोरियो द्वारा ठंडे बस्ते मे डाल दिया जायेगा, पिछले महीनो मे भी चोरो ने आतंक फैला कर तीन चार चोरियो को अंजाम दिया था जिसका आज तक न ही तो खुलासा हो सका और नही चोर पकडे गये,कोतवाल आन्नद कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओ के खुलासे तथा चोर पकडने के लिये टीमे गठित कर दी गयी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x