जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर मे चोरो का आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है, चोरो स्थानीय पुलिस को खुली चुनौती लगातार दे रहे, नगर वासियों का आरोप है कि पुलिस अपनी कुंभकरणी नींद मे मस्त है। अभी एक सप्ताह भी नही बीत कि चोरो ने फिर एक बार नगर मे चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम कर दी।मुहल्ला घुआताल निवासी रामकुमार तरसौलिया ने जानकारी देते हुये बताया कि वह अपने परिवार के साथ जरुरी काम के चलते इंदौर गया था,घर का ताला लगा हुआ था, चोरो ने सूने घर का ताला तोड कर उसमे चोरी की घटना को अंजाम दिया, पीडित के अनुसार अभी चोरी मे कितना सामान और नगदी गया है यह स्पष्ट नही बताया गया, उन्होने कहा कि अन्य परिजनो के आने के बाद ही क्या क्या चोरी गया हे का पता चल सकेगा. फिलहाल पीडित ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है पुलिस ने पीडित की सूचना पर चोरो की तलाश शुरु कर दी।