हरीमटर फलिया की बोली सुबह नौ बजे लगाये जाने की मांग

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। हरीमटर की फलिया की बोली सुबह 9बजे ही लगाई जाये तथा व्यापारियों द्वारा घटतौली अधिक मटर तथा अन्य तमाम समस्याओं के निस्तारण की मांग किसानो द्वारा करते हुये एक ज्ञापन सोपा गया,किसान दीपक जितेंद्र, सौरभ, कैलाश बाबू वर्मा आदि आधा सेकडा से अधिक किसानो ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपते हुये बताया कि व्यापारी द्वारा लगातार किसानो का उत्पीडन किया जा रहा हे अपनी मनमर्जी की बोली लगा कर मनमाफिक रेट से किसानो का शोषण कर रहे इतना ही नही घटतौली अधिक तौल तथा रुपयों को 15-15 दिन देकर किसानो को परेशान किया जाता है, व्यापारियो द्वारा तीन बजे बोली की जो मांग की गयी है वह किसानो के हित मे नही है, इससे व्यापारियो की और भी बल्ले बल्ले हो जायेगी किसान अपना माल मजबूर होकर बेचने को मजबूर होगा, मटर के कट्टी का बजन पहले के ही भांति 70-75किलो ही रखा जाये।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x