अंतर्राष्ट्रीय सहकारी सहकारी समिति के अध्यक्ष बनने पर डां चंद्रपाल यादव का हुआ स्वागत

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन।समाजवादी पार्टी के डॉ. चंद्रपाल यादव को लगातार दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन समाजवादी पार्टी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सहकारिता विभाग, नगर के संभ्रात नागरिक, अधिवक्ता, एवं समाजसेवीयों ने उनका अभिनन्दन किया। डॉ. चंद्रपाल यादव ने कहा कि ये जनपद उनकी जन्मभूमि है। यहाँ की मिट्टी में खेलकर वो बड़े हुए हैं। सबसे पहला सहकारिता का चुनाव उन्होंने इसी जनपद से जीता। और सबके आशीर्वाद से आज इस मुकाम को पाया है। उन्होंने कहा कि उनका लगातार प्रयास यही रहता है, कि गरीब से गरीब किसान तक सरकार की योजना को पहुँचाया जाये।
इस दौरान रामनरेश तिवारी (पम्मू महाराज), दीपू त्रिपाठी, रामदास यादव, राजू यादव, डॉ. एम पी सिंह, जीतेन्द्र सिंह गुर्जर, कृपाशंकर खत्री, जगदीश तिवारी, दीपक मित्तल, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी (नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी जालौन), विनय श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, डॉ. ब्रजेन्द्र दुबे, सतीश सिंह सेंगर, गिरीश गुप्ता, विनय माहेश्वरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x