जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। कोर्ट से पत्नी को भरण पोषण देने के आदेश के बाबजूद भी युवक द्वारा भरण पोषण न दिये जाने पर पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ा। धंतोली निवासी योगेश राठौर का पत्नी के साथ कोर्ट में मुकदमा चल रहा था, जिसमें उनकी पत्नी द्वारा भरण पोषण की मांग की गई थी, भरण पोषण का कोर्ट द्वारा आदेश होने के बावजूद भी योगेश अपनी पत्नी को भरण पोषण की तय धनराशि नहीं दे रहा था, जिसकी शिकायत पत्नी द्वारा पुनः की गई, पत्नी की शिकायत पर कोर्ट ने युवक को खिलाफ वारंट जारी किया। उक्त मामले में बांछित चल रहे युवक को मुखबिर की सूचना पर एस आई सुरेश वर्मा ने शुक्रवार को पकड़ लिया तथा उसे न्यायालय में पेश किया।