
जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन।परमानंद महाराज की कृपा पात्र ज्योति आनंद महाराज का स्थानीय एक इंटर कालेज मे नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं स्वागत सत्कार कर उनको सम्मानित किया गया। इससे पहले औरैया रोड से मानस मंदिर रिसोर्ट मे भी उनका स्वागत किया गया।इस दौरान जय श्री राम के जयकारे वहां मौजूद भक्तो द्वारा लगाये गये,उन्होंने स्कूल के बच्चों को अपनी मधुर वाणी से शिक्षा के महत्व को बताया, उन्होने कहा कि लगन के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने माता पिता गुरु जन तथा देश का नाम रोशन करो।भारत की भूमि पर जन्म लेने वाला हर व्यक्ति पवित्र है उसे धर्म संस्कृति और सनातन से जुड़े रहना चाहिए इसी में सबका कल्याण है, नन्हे मुन्ने बच्चों से कहा कभी हिम्मत नहीं हरनी चाहिए अपने लक्ष्य को सुनिश्चित करें। नमो नमो हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा, विवेक, पियूष महंत, वाचस्पति मिश्रा, मिथलेश कुमार मिश्रा, राहुल यादव, पंकज वर्मा, शिव कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा, डॉ वेद प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद शर्मा, माधव कुमार व्यास, श्याम किशोर शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, साकेत व्यास, अनुरोध कुमार, आयोजन के बाद वह परमधाम पहुंचे और उन्होंने ठाकुर जी और हनुमान जी के दर्शन किए।