जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। बाइक पर सवार तीन युवको ने सामने से 60 वर्षीय युवक की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, मृतक के पुत्र ने कोतवाली मे दी तहरीर पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरु की। गिधौसा निवासी आसाराम उम्र लगभग 60 वर्ष बुधवार को सुबह अपनी बाइक से जालौन जा रहे थे, तभी जालौन तरफ से तेज रफ्तार आ रही तीन बाइक सवार ने उनकी बाइक मे सामने से टक्कर मार दी, जिससे आसाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हे अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यू हो गयी। मृतक के परिजनो ने कोतवाली मे तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा।