स्मृति शेष सुरेंद्र मौखरी की तृतीय श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा स्नेह, बुजुर्गों व जरूरतमंदों को बांटे कंबल

– विचारों से जीने वाले व्यक्तित्व को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उरई (जालौन)। शहर के विजय विक्रम पैलेस में स्मृति शेष सुरेंद्र मौखरी की तृतीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यशैली और सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरेंद्र मौखरी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे, जिन्होंने हमेशा समाज के हित और सकारात्मक सोच के लिए कार्य किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र मौखरी ने सदैव गरीब वर्ग की मदद, सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा को प्राथमिकता दी। उनके द्वारा छोड़ी गई सोच और आदर्श समाज को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनकी स्मृति में गरीब एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उपस्थित लोगों ने उनके सेवा भाव को सच्ची श्रद्धांजलि दी।।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर यादव मौखरी, शफीकुर्रहमान कशफ़ी, वीरपाल यादव दादी,आनंद यादव, रिंकू मौखरी,सुदामा दीक्षित, राहुल मौखरी,अरविंद यादव, प्रवीण यादव सनी, महेंद्र कठेरिया, लक्ष्मण दास बाबानी, सुर्यांश सुरेंद्र मौखरी, ओम मौखरी, भगवत मौखरी, डॉक्टर अखंड प्रताप,देवराज,अरविंद लल्ला, अजीत गुड्डू, राहुल पिरौना, बिक्की पटेल, गोपाल तिवारी, फरहत उल्ला,सिद्धार्थ यादव,छोटू टाइगर,कपिल गुमावली,धीरेंद्र सनी,ऋतुराज राजपूत,मयंक जाटव,गणेश दत्त गिरी, अजय गौतम महाराज, उदय प्रताप, दर्शन यादव, रामू ठाकुर, राहुल यादव, पवन पटेल, अवधेश त्रिपाठी, मिर्जा साबिर बेग, लल्लन यादव, पृथ्वी यादव,प्रमोद, अमित श्रीवास्तव, भूपसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x