राजकीय हाईस्कूल छौंक में कैरियर गाइडेंस मेला आयोजित

कालपी। तहसील क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल छौंक में शैक्षणिक करियर गाइडेंस कार्यक्रम एवं मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना था। विधालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र -छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट मॉडल तैयार किये। जिसका अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य ने जमकर सराहना की। कैरियर गाइडेंस मेले में विभिन्न विषयों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वही प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी ने विद्यालय में संचालित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम और पंख पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दीपक रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और लक्ष्य निर्धारण से ही करियर में सफलता प्राप्त की जा सकती है।प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी ने बताया कि आज विद्यार्थियों के पास मार्गदर्शन के अनेक संसाधन उपलब्ध हैं, जिनमें पंख पोर्टल एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पर पंजीकरण कर छात्र विभिन्न करियर योजनाओं और अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम करने वाला विद्यार्थी कभी असफल नहीं होता उन्होंने खरगोश और कछुए की कहानी का उदाहरण देते हुए धैर्य और नियमित अध्ययन पर बल दिया। तिवारी ने घोषणा की कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी में सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी, रमां निरंजन सहायक अध्यापक, संगीता सहायक अध्यापक, नीलम सहायक अध्यापक, आज्ञाराम कनिष्ठ सहायक अध्यापक, रामसागर पटेल स्पेशल एजुकेटर ,सहित गांव के गणमान्य नागरिक तथा छात्र -छात्राओं के अभिवाभक आदि लोगों ने सहभागिता की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x